लाइव न्यूज़ :

हमारी सरकार ने चार लाख से ज्‍यादा लोगों को दी सरकारी नौकरी : योगी

By भाषा | Updated: December 9, 2020 22:06 IST

Open in App

लखनऊ, नौ दिसम्‍बर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अपनी सरकार के कार्यकाल में चार लाख से ज्‍यादा लोगों को सरकारी नौकरी देने का दावा करते हुए बुधवार को कहा कि उनकी सरकार युवाओं को रोजगार के ज्‍यादा से ज्‍यादा मौके देने के लिये संकल्‍पबद्ध है।

राज्‍य सरकार के एक प्रवक्‍ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यहां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नवचयनित 3,209 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरण के बाद कहा कि उनकी सरकार ने चार लाख से अधिक लोगों को राजकीय सेवाओं में रोजगार दिया है।

योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने 15 लाख से अधिक लोगों को निजी क्षेत्र में तथा लगभग 1.5 करोड़ लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा है। प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में 1.37 लाख भर्तियां करने के साथ-साथ लगभग एक लाख सहायक अध्यापकों की भर्ती की है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मुहैया कराने के लिए संकल्पबद्ध है। इसके लिए मिशन रोजगार के अन्तर्गत विभिन्न विभागों, संस्थाओं एवं निगमों आदि के समन्वित प्रयास से प्रदेश के नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार ने चार वर्षों में चार लाख नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है, जिसकी प्राप्ति के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं।’’

उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार की नीति है कि पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं भेदभाव रहित ढंग से विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाए। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं का चयन एवं पदस्थापन उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर किया जा रहा है, जिससे उनकी ऊर्जा और कौशल का प्रदेश के विकास के लिए पूरा उपयोग किया जा सके।

योगी ने कहा कि पहली बार नलकूप चालकों की भर्ती में 516 महिलाओं का भी चयन हुआ है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गयी है। इस अवसर पर उन्होंने कुल नवचयनित नलकूप चालकों को चयन एवं पदस्थापन का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

मुख्‍यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये विभिन्‍न जिलों में चयनित नलकूप चालकों से बात भी की और उनसे पूछा कि चयन और तैनाती प्रक्रिया के दौरान उन्हें किसी प्रकार के लेनदेन, सिफारिश या भेदभाव का सामना तो नहीं करना पड़ा। मुख्यमंत्री जी को सभी अभ्यर्थियों से नहीं में जवाब मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू