लाइव न्यूज़ :

हमारी बेटी ने उनसे कहा था, घर से मत जाओ: कश्मीर में मारे गए शिक्षक की पत्नी ने कहा

By भाषा | Updated: October 7, 2021 23:47 IST

Open in App

(अनिल भट)

जम्मू, सात अक्टूबर कश्मीर घाटी में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों के हमले में मारे गए स्कूल शिक्षक दीपक चांद की पत्नी संगीता ने कहा, ‘‘ मेरी बेटी ने उनसे घर से नहीं जाने को कहा था। देखिए क्या हो गया।’’

संगीता ने कहा, ‘‘ कुछ दिन पहले उन्होंने हमें जम्मू पहुंचा दिया था और खुद कश्मीर लौट गए थे। मेरी जिंदगी और मेरा परिवार बर्बाद हो गया।’’

श्रीनगर में ईदगाह में सरकारी बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक चांद की आज पूर्वाह्न करीब सवा ग्यारह बजे आतंकवादियों ने करीब से गोली मारकर हत्या कर दी तथा स्कूल प्रधानाचार्य सुपिंदर कौर को भी मार डाला।

इसी के साथ पिछले पांच दिनों में आतंकवादियों के हाथों सात आम नागरिक मारे गए हैं।

यहां पाटोली में बहुत से लोग चांद के घर एकत्र हुए। चांद के माता-पिता समेत उनके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

चांद के रिश्तेदार अश्वनी कुमार ने कहा, ‘‘ सरकार कहती है कि कश्मीरी पंडित घाटी लौट सकते हैं। दीपक अध्यापक के तौर पर अपनी गृहभूमि गए थे.... बदले में यह इनाम मिला।’’

चांद के भाई विजय ने कहा, ‘‘ उन्होंने (आतंकवादियों ने) मेरे भाई की हत्या कर दी। उनकी तीन साल साल बेटी है.... सरकार को हमें इंसाफ दिलाना चाहिए।’’

विजय ने मांग की कि बहुत देर हो जाए, उससे पहले ही सरकार को कश्मीर घाटी में कार्यरत सभी हिंदुओं को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए।

परिवार के सदस्यों ने कहा कि आम नागरिकों की हत्या उन्हें 1990 के दशक की याद दिलाती है जब अल्पसंख्यकों कश्मीर पंडितों को निशाना बनाया गया और घाटी से उन्हें पलायन करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी