लाइव न्यूज़ :

हमारी ‘चंगी सरकार’ वादों पर खरी उतरी : चन्नी

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को अपने राजनीतिक विरोधियों पर हमला बोलते हुये कहा कि वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो सिर्फ घोषणाएं करते हैं बल्कि वह वो हैं जो वादों को पूरा करके जनता का भरोसा जीतते हैं ।

चन्नी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कुछ लोग कहते हैं कि यह ‘चन्नी सरकार’ है, लेकिन मैं कोई नहीं हूं । मैं कहता हूं कि यह ‘चंगी सरकार’ है ।’’

इस साल सितंबर में कैप्टन अमरिंदर के स्थान पर मुख्यमंत्री बने चन्नी ने अपने कार्यकाल के दौरान किये गये विकास कार्यों एवं लोगों के हितों में उठाये गये कदमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।

चन्नी ने कहा, ‘‘मैं ‘एलानजीत’ नहीं हूं (जो केवल घोषणायें करता है) । मैं ‘विश्वजीत’ हूं (जिसने लोगों का भरोसा जीता है ।) ।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री का यह बयान आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के साथ जारी शाब्दिक लड़ाई के बीच आया है, जिसकी पार्टी को उन्होंने ‘काला अंग्रेज’ करार दिया था।

केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को चन्नी पर निशाना साधते हुये कहा कि वह ‘काले रंग’ के हो सकते हैं लेकिन उनकी मंशा स्पष्ट है और वह कभी झूठा वादा नहीं करते हैं ।

चन्नी ने जोर देकर कहा कि इतने कम समय में उनकी सरकार ने न केवल लोगों के हितों में कई घोषणायें की है बल्कि उन्हें लागू भी किया है ।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां लोगों को अपने काम काज के बारे में रिपोर्ट कार्ड देने आया हूं । हमने लोगों की सेवा करने के लिये सरकार का गठन किया है । हम पूरी इमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं । जो मैं कहता हूं, उसे पूरा करूंगा और लोगों का भरोसा नहीं तोड़ूंगा ।‘‘

चन्नी ने कहा, ‘‘हम सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिये काम करते हैं । यह सरकार सबकी है ।’’

आम आदमी पार्टी (आप) को निशाना बनाते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पंजाब के बारे में कुछ नहीं जानते हैं, वे आम आदमी के बारे में उन पर सवाल उठा रहे हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘जो मैं कहता हूं वह कानून बन जाता है और मैं लोगों तथा आम लोगों की जरूरतों की बात करता हूं ।’’

बिजली की दरों में की गयी कटौती का उल्लेख करते हुये चन्नी ने कहा, ‘‘हमने बिजली को एक नवंबर से सात केबी के लोड पर तीन रुपये सस्ता कर दिया । पूरे देश में पंजाब में बिजली सबसे सस्ती है और मैं यह दावा कर रहा हूं और कोई आकर मुझे गलत साबित कर दे ।’’

चन्नी ने कहा, ‘‘ वे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं’’

कृषि कानूनों के लिये विपक्षी शिरोमिण अकाली दल पर हमला बोलते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों कानूनों की जननी शिअद ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह