लाइव न्यूज़ :

अन्य राज्यों को भी महाराष्ट्र की सौहार्द्रपूर्ण राजनीतिक संस्कृति का अनुकरण करना चाहिए : गडकरी

By भाषा | Updated: September 25, 2021 00:36 IST

Open in App

पुणे, 24 सितंबर महाराष्ट्र की सौहार्द्रपूर्ण राजनीतिक संस्कृति की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि अन्य राज्यों के नेताओं को भी इसका अनुकरण चाहिए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी ने यह बात मराठी फिल्मकार रामदास फुटाने की किताब के विमोचन के अवसर पर कही जो राजनीति पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

गडकरी ने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र में विभिन्न दलों के नेताओं के बीच सौहार्द्रपूर्ण संबंध की परंपरा रही है और इसका अनुकरण अन्य राज्यों में भी किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार (समाजवादी पार्टी नेता) मुलायम सिंह यादव ने मुझसे पूछा कि कैसे वह और शरद पवार प्रतिद्वंद्वी पार्टी के होने के बावजूद एक साथ संसद में मुरली मनोहर जोशी के सम्मान कार्यक्रम में दिखाई दे रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि महाराष्ट्र में राजनीति केवल चुनाव के दौरान होती है, उसके बाद हम सभी दोस्त होते हैं।’’

गडकरी ने कहा कि यहां तक जब राज्य में भाजपा विपक्ष में थी तब भी शरद पवार (तब कांग्रेस सदस्य) और सुशील कुमार शिंदे उनके साथ सम्मानजनक तरीके से पेश आते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू