लाइव न्यूज़ :

बसपा सरकार में किये गए कार्यों को रूप बदलकर पेश कर रहीं दूसरी पार्टियां : मायावती

By भाषा | Updated: November 23, 2021 14:35 IST

Open in App

लखनऊ, 23 नवंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को दावा किया कि बसपा की सरकार में राज्य के विकास के लिए असंख्य कार्य किए गए। उन्‍होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों ने उनके द्वारा किये गये कार्यों को रूप बदलकर पेश किया।

मायावती ने मंगलवार को यहां बसपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''बसपा अन्य पार्टियों की तरह विज्ञापन देकर हल्ला नहीं करती बल्कि काम करने में विश्वास रखती है। इसीलिए हमारी पार्टी बिना घोषणा पत्र के जमीनी स्तर पर काम करना पसंद करती है।''

उन्होंने कहा कि राज्य में चार बार बसपा की सरकार रही है और उसने राज्‍य और लोगों के कल्याण व विकास के लिए असंख्य ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की जनता को हमारे कार्यों की याद दिलाने के लिए, लोगों तक पहुंचाने के लिए एक फोल्डर तैयार किया गया है। आने वाले चुनावों में अगर बसपा फिर से सरकार बनाती है तो वह सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के लिए काम करती रहेगी।’’

बसपा प्रमुख ने कहा, "जब हमारी फिर से सरकार बनेगी तो हम राज्य के विकास और गरीबों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, वकीलों, कर्मचारियों, छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों के कल्याण के लिए उसी पैटर्न पर काम करेंगे।"

उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को किसानों के साथ मिल बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का सुझाव दिया और कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले को ज्यादा नहीं लटकाना चाहिए।

मायावती ने कहा, ''केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून तो वापस ले लिए हैं, लेकिन सरकार को किसान संगठनों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए ताकि किसान खुशी-खुशी अपने घर वापस जाकर अपने काम में लग जाएं।'' उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले को ज्यादा नहीं लटकाना चाहिए।

इस पत्रकार वार्ता से पहले मायावती ने उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति (दलित) के लिए आरक्षित 86 विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक की।

बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार नौ अक्टूबर को बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर जिले के सभी अध्यक्षों को निर्देश जारी किये गये थे कि अपने-अपने जिलों में कैडर (पोलिंग बूथ कमेटी) बनाएं और उनकी बंद कमरे में बैठक लें, साथ ही कमेटी के पदाधिकारियों के कामों की समीक्षा करें।

मायावती ने कहा, ‘‘मुझे यह भरोसा है कि विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी और अध्यक्ष 2007 की तरह बसपा को इस बार भी भारी बहुमत से जीत दिलाएंगे।’’

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा, ‘‘चुनाव में जीत के लिए और प्रदेशवासियों को याद दिलाने के लिए फोल्डर तैयार किया गया है जो जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस फोल्डर के माध्यम से जनता तक बात पहुंचाई जाएगी कि बसपा जब सरकार में थी तो जमीनी स्तर पर कितना काम किया गया था। बहुजन समाज पार्टी द्वारा किये गए कार्यों का रूप बदलकर अन्य पार्टियां पेश कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल