लाइव न्यूज़ :

दूसरे देश भी भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करना चाहते हैं : शिक्षामंत्री पोखरियाल

By भाषा | Updated: February 27, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शनिवार को कहा कि शीर्षस्थ संस्थानों एवं विभिन्न देशों ने भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) का स्वागत विश्व के सबसे बड़े सुधार के तौर पर किया है और इसे अपने यहां लागू करने में रुचि दिखाई है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के 97वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पोखरियाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति काफी विचार-विमर्श कर लाई गई है और इससे भारत में ‘सुधार, प्रदर्शन एवं बदलाव’ होगा।

शिक्षामंत्री ने नीति की प्रशंसा करते हुए इसे ‘समानता, गुणवत्ता एवं सुलभता के आधार पर तैयार प्रभावशाली,संवाद वाली, नवोन्मेषी एवं समावेशी नीति करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ कैम्ब्रिज, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, इंडोनेशिया...और कई और देशों ने भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति को विश्व का सबसे बड़ा सुधार कहा है और वे अपने-अपने देशों में भी लागू करना चाहते हैं। यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों है।, यह ‘वोकल फॉर लोकल ’ (स्थानीय के लिए मुखर) का समर्थन करती है तथा यह वैश्विक स्तर पर स्थानीय है। यह विद्यार्थियों के लिए नए तरह के अवसर लेकर आएगी।’’

निशंक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को नई नीति ‘मिशन स्तर’ पर लागू करने में अगुआ बनने का आह्वान किया।

गौरतबल है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है जो 34 साल पहले वर्ष 1986 में आई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का स्थान लेगी। इसका उद्देश्य स्कूली एवं उच्च शिक्षा में बदलाव करना है ताकि भारत को ज्ञान के क्षेत्र में महाशक्ति बनाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र