लाइव न्यूज़ :

शाह, नड्डा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने हिमंत बिस्व सरमा को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

By भाषा | Updated: May 10, 2021 14:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई भाजपा नेताओं ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हिमंत बिस्व सरमा को असम का मुख्यमंत्री बनने और मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों को बधाई। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में असम शांति, विकास और समृद्धि का नया मानदंड तय करेगा।’’

राजनाथ सिंह ने सरमा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हिमंत बिस्व सरमा को बधाई। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि उनके नेतृत्व में सरकार असम के विकास के लिए निरंतर काम करेगी और लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति करेगी।’’

भाजपा अध्यक्ष ने सरमा को बधाई देते हुए कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में असम की राजग सरकार राज्य की अपेक्षाओं को पूरा करेगी।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने कहा, ‘‘हिमंत बिस्व सरमा को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके ऊर्जावान नेतृत्व में असम राज्य विकास की नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू