लाइव न्यूज़ :

ओशो की सहयोगी मां आनंद शीला ने संस्मरण में सामने रखे जिंदगी के अनछुए पहलू

By भाषा | Updated: July 24, 2021 12:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई ओशो रजनीश की पूर्व सहयोगी मां आनंद शीला ने अपने संस्मरण में अपनी जिंदगी से जुड़े सभी पहलुओं को सामने रखा, फिर चाहे वह उनके सबक, उनकी मान्यताएं, उनकी प्रेरणा और वह 18 नियम ही क्यों न हों जिन्होंने उनके जीवन को परिभाषित किया।

संस्मरण ‘‘इन बाय माय ओन रूल्स’’ लिखना निर्भीक, ईमानदार, साहसी और सौम्य शीला के लिए आसान काम नहीं था लेकिन वह इस अवसर को गंवाना नहीं चाहती थी और उन्होंने इसे "एक और साहसिक कार्य" के रूप में लिया।

बीते कुछ वर्षों में उनकी छवि एक के बाद एक विवादों से जुड़े रहने वाली बनी। “वाइल्ड वाइल्ड कंट्री” में चाहे उनकी भूमिका की बात हो या नेटफ्लिक्स की इस श्रृंखला पर ओशो इंटरनेशनल फाउंडेशन का रुख, मुसलसल अलग राय ने असल शीला को बहुत लंबे वक्त तक जकड़ कर रखा।

वह 1980 के दशक में ‘भगवान रजनीश’ की निजी सचिव और अमेरिका के ओरेगन में वास्को काउंटी में रजनीश समुदाय की प्रबंधक थी। अंततः उन्हें जेल की सजा सुनाई गई, जहां उन्होंने अपनी सजा पूरी की और तीन साल बाद रिहा हुईं।

एक ही समय में दुनिया से प्यार और बदनामी दोनों पा रहीं शीला ने हर तरह का वक्त देखा- शून्य से शुरू करते हुए अपने जीवन में फिर से उठ खड़े होने से लेकर वेब श्रृंखला का विषय बनने तक।

शीला ने दावा किया कि “वाइल्ड वाइल्ड कंट्री” ने निश्चित तौर पर कई धारणाओं को बदला है।

"इसने मेरी निडरता, साहस, कड़ी मेहनत और प्यार पर ध्यान आकर्षित किया है। श्रृंखला देखने वाले लोगों से मुझे हजारों पत्र और संदेश प्राप्त हुए हैं, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात बताई। युवा पीढ़ी इन गुणों को स्वीकार करने के लिए तैयार है और मुझसे प्रेरित महसूस करती हैं। उन्होंने फिल्म में मेरी मेहनत और भगवान के प्रति समर्पण को तब के वक्त और अब भी देखा है।"

पेंगुइन रेंडम हाउस द्वारा प्रकाशित पुस्तक में शीला ने अपने जीवन को परिभाषित करने वाले 18 नियमों के बारे में विस्तार से बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह