उड़िया संगीत निर्देशक शांतनु महापात्रा का निधन

By भाषा | Updated: December 30, 2020 13:43 IST2020-12-30T13:43:39+5:302020-12-30T13:43:39+5:30

Oriya music director Shantanu Mohapatra dies | उड़िया संगीत निर्देशक शांतनु महापात्रा का निधन

उड़िया संगीत निर्देशक शांतनु महापात्रा का निधन

भुवनेश्वर, 30 दिसम्बर मशहूर उड़िया संगीत निर्देशक शांतनु महापात्रा का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें उम्र संबंधी परेशानियां थीं और मंगलवार रात उन्होंने आखिरी सांस ली। पल्लास्पल्ली स्थित उनके घर पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बी. बी. हरिचंदन, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई शख्सियतों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

महापात्रा हिंदी फिल्मों के महान गायकों के साथ काम करने वाले उड़िया के इकलौते संगीत निर्देशक थे। उन्होंने लता मंगेशकर (सूरजमुखी), मोहम्मद रफी (अरुंधति), मन्ना डे (सूरजमुखी), उषा मंगेशकर (अरुंधति) के अलावा सुरेश वाडेकर, अनुराधा पौडवाल, उषा उत्थुप और कविता कृष्णमूर्ति के साथ भी काम किया।

महापात्रा का जन्म 1936 में मयूरभंज जिले के बारीपदा में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Oriya music director Shantanu Mohapatra dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे