लाइव न्यूज़ :

स्कूली विद्यार्थियों में शिक्षा के स्तर के मूल्यांकन के वास्ते राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण का आयोजन

By भाषा | Updated: November 12, 2021 13:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर शिक्षा मंत्रालय स्कूली विद्यार्थियों में शिक्षा के स्तर का आकलन करने के लिये नमूना आधारित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) 2021 का शुक्रवार को आयोजन कर रहा है।

मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘21वीं सदी के भारत के निर्माण में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। समय-समय पर मूल्यांकन शिक्षा तंत्र को नई दिशा प्रदान करता है। इसी उद्देश्य से आज (12 नवंबर) देशव्यापी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) किया जा रहा है।’’

मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 को सुचारू और निष्पक्ष रूप से आयोजित करने के लिए 1,82,488 क्षेत्र अन्वेषक, 1,23,729 पर्यवेक्षक, 733 जिला स्तरीय समन्वयक और जिला स्तरीय शीर्ष अधिकारियों के अलावा प्रत्येक राज्य और केन्‍द्र शासित प्रदेश में 36 राज्य स्तरीय शीर्ष अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा, इस सर्वेक्षण के समग्र कामकाज की निगरानी और सर्वेक्षण के निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिलों में 1500 बोर्ड प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं।

मंत्रालय के अनुसार, एनएएस कक्षा तीन और पांच के लिए भाषा, गणित और ईवीएस में; कक्षा आठवीं के लिए भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में और कक्षा दसवीं के लिए भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी में किया जा रहा है।

सर्वेक्षण संबंधी परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, मिजो, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, बोडो, गारो, खासी, कोंकणी, नेपाली, भूटिया और लेप्चा सहित शिक्षा के 22 माध्यमों में आयोजित की जा रही है।

गौरतलब है कि पिछला राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण कक्षा 3, 5 और 8 के स्‍तर पर बच्चों में विकसित योग्‍यताओं का आकलन करने के लिए 13 नवम्‍बर, 2017 को आयोजित किया गया था।

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, एनएएस 2021 में पूरे देश के सभी स्कूलों यानी सरकारी स्कूलों (केन्‍द्र सरकार और राज्य सरकार), सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और निजी स्कूलों को शामिल किया जा रहा है। एनएएस 2021 के लिए प्राथमिक और माध्यमिक दोनों स्‍तरों के लिए राज्य और जिला रिपोर्ट कार्ड जारी किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह