लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता संग्राम में दिल्ली की भूमिका दर्शाने वाली प्रदर्शनी का आयोजन

By भाषा | Updated: August 15, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को दिल्ली के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

दिल्ली अभिलेखागार विभाग के सहयोग से प्रशासन विभाग द्वारा सचिवालय में "दिल्ली में स्वतंत्रता संग्राम" प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक प्रदर्शनी में भारत के स्वतंत्रता संग्राम की उन घटनाओं को दिखाया गया है जो 1857 में पहले स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1947 तक दिल्ली में हुई थीं।

इस अवसर पर सिसोदिया ने कहा, " यह प्रदर्शनी दिल्ली के जीवंत इतिहास और स्वतंत्र भारत के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से लड़ी गयी महान लड़ाइयों को प्रदर्शित करती है। महात्मा गांधी द्वारा स्थापित शांति और अहिंसा का मार्ग हम सभी के लिए वर्षों तक प्रेरणा का महान स्रोत रहेगा।"

प्रदर्शनी में स्वतंत्रता सेनानियों, विशेष रूप से महात्मा गांधी के शांति और अहिंसा के संघर्ष के कार्यों को प्रदर्शित किया गया। इसमें स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और दिल्ली की महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिका को भी दिखाया गया है।

वक्तव्य के मुताबिक, "सत्यवती, पार्वती देवी डिडवानिया, अरुणा आसफ अली, वेद कुमारी, बृज रानी, मेमो बाई दिल्ली की कुछ प्रमुख महिलाएं थीं जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया। उन्होंने विदेशी सामान की बिक्री के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलनों में भी व्यापक रूप से भाग लिया। "

सेंट स्टीफंस कॉलेज, हिंदू कॉलेज और रामजस सहित दिल्ली के कॉलेजों के शिक्षक और छात्र स्वतंत्रता संग्राम में सबसे आगे रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट