लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 26 नवंबर से तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:25 IST

Open in App

नोएडा, नौ नवंबर नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) द्वारा तीन दिवसीय नाट्य समारोह का 26 से 28 नवंबर तक आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सेक्टर छह स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में होगा। प्रत्येक दिन शाम छह बजे से यह आयोजन प्रारंभ होगा।

नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण यहां रहने वाले नाटक प्रेमी लोगों को सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ मनोरंजन का साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आयोजन कर रहा है।

उन्होंने बताया कि लोगों को नाट्य कार्यक्रमों के लिए दिल्ली जाना पड़ता है। उन्हें अब नोएडा में ही थिएटर कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेगा। साथ ही कहा कि दिल्ली मे नाटकों की समृद्ध विरासत है। अब नोएडा को भी कुछ इस तरह की जरूरत है। नोएडा में इस तरह के आयोजन की कमी थी, जिसे पूरा करने के लिए प्राधिकरण प्रयासरत है।

त्यागी ने बताया कि 26 नवंबर को हास्य नाटक "प्राइवेट अफेयर" जिसका लेखन व निर्देशक डॉ शहीद आलम ने किया है, प्रस्तुत किया जाएगा। 27 नवंबर को हास्य नाटक "गालिब इन न्यू देल्ही" प्रस्तुत किया जाएगा। 28 नवंबर को "डाकघर" जिसके लेखक रविंद्रनाथ टैगोर तथा निर्देशक सुधीर राणा हैं, उसको प्रथम पथ थिएटर गाजियाबाद द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। 28 नवंबर को ही "गांधी जी विद स्पेलिंग मिस्टेक" का मंचन होगा।

उन्होंने नोएडा में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए भारी संख्या में मौजूद रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे