लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 26 नवंबर से तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन

By भाषा | Updated: November 9, 2021 22:52 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में पद में सुधार के साथ रिपीट)

नोएडा, नौ नवंबर नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) द्वारा तीन दिवसीय नाट्य समारोह का 26 से 28 नवंबर तक आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सेक्टर छह स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में होगा। प्रत्येक दिन शाम छह बजे से यह आयोजन प्रारंभ होगा।

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य महाप्रबंधक रिपीट मुख्य महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण यहां रहने वाले नाटक प्रेमी लोगों को सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ मनोरंजन का साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आयोजन कर रहा है।

उन्होंने बताया कि लोगों को नाट्य कार्यक्रमों के लिए दिल्ली जाना पड़ता है। उन्हें अब नोएडा में ही थिएटर कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेगा। साथ ही कहा कि दिल्ली मे नाटकों की समृद्ध विरासत है। अब नोएडा को भी कुछ इस तरह की जरूरत है। नोएडा में इस तरह के आयोजन की कमी थी, जिसे पूरा करने के लिए प्राधिकरण प्रयासरत है।

त्यागी ने बताया कि 26 नवंबर को हास्य नाटक "प्राइवेट अफेयर" जिसका लेखन व निर्देशक डॉ शहीद आलम ने किया है, प्रस्तुत किया जाएगा। 27 नवंबर को हास्य नाटक "गालिब इन न्यू देल्ही" प्रस्तुत किया जाएगा। 28 नवंबर को "डाकघर" जिसके लेखक रविंद्रनाथ टैगोर तथा निर्देशक सुधीर राणा हैं, उसको प्रथम पथ थिएटर गाजियाबाद द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। 28 नवंबर को ही "गांधी जी विद स्पेलिंग मिस्टेक" का मंचन होगा।

उन्होंने नोएडा में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए भारी संख्या में मौजूद रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह