लाइव न्यूज़ :

उप्र विधानसभा चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी : प्रियंका गांधी वाद्रा

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:01 IST

Open in App

लखनऊ, दो जुलाई कांग्रेस महासचिव और उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी करने का आह्वान करते हुए दावा किया कि चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार शुक्रवार को प्रयागराज और सुल्तानपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ''चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी। संगठन निर्माण का काम सबसे महत्वपूर्ण है और पदाधिकारी मजबूती से जुटे रहें।’’

कांग्रेस जोनवार प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष, जिला और शहर अध्यक्षों के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार के शिविर में प्रियंका ने मजबूत संगठन, बूथ निर्माण और सोशल मीडिया पर मंथन किया। इस अवसर पर बढ़ती महंगाई, खेती किसानी के सवाल पर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं