लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में भाजपा पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक

By भाषा | Updated: November 13, 2021 20:23 IST

Open in App

जयपुर, 13 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान इकाई के पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक शनिवार को यहां हुई।

पार्टी प्रवक्ता के अनुसार राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक ली जिसमें आगामी कार्ययोजना एवं आगामी प्रदेश कार्यसमिति बैठक को लेकर दिशा-निर्देश दिये।

बैठक में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ दिसंबर में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। उसमें राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी, लम्बित भर्तियां, पेट्रोल-डीजल पर राज्य सरकार से वैट कम करने की मांग इत्यादि महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अलावा पार्टी के मीडिया, सोशल मीडिया, आइटी, प्रशिक्षण, निधि संग्रहण इत्यादि पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्ययोजना को लेकर दिशा-निर्देश दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे