लाइव न्यूज़ :

अंगदान मृत्यु के बाद भी अंगदाता को गौरवान्वित करता है : गहलोत

By भाषा | Updated: February 3, 2021 21:58 IST

Open in App

जयपुर, तीन फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर द्वारा एक सप्ताह में दूसरी बार सफलतापूर्वक अंग प्रत्यारोपण करने पर चिकित्सकों की टीम को बधाई दी है।

गहलोत ने एक बयान में कहा है कि देशभर में प्रतिवर्ष हजारों मरीजों की मृत्यु शरीर के महत्वपूर्ण अंगों के काम करना बंद करने से हो जाती है, ऎसे में सही समय पर अंग प्रत्यारोपित कर गंभीर बीमारियों से जुझ रहे कई मरीजों को जीवनदान दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अंगदान महादान है। अंगदान कर दूसरों का जीवन बचाना मृत्यु के बाद भी अंगदाता और उसके परिजनों को गौरवान्वित करता है। यह सकारात्मक संदेश आज समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता है ताकि 'ब्रैन डेड' घोषित किए गए मरीज के परिजन समय पर उस मरीज के अंगों को दान करने के लिए प्रेरित हो सकें। ’’

उल्लेखनीय है कि सवाई मानसिंह अस्पताल में 14 वर्षीय विशाल के 'ब्रेन डेड' घोषित होने के बाद डॉक्टरों के समझाने पर उसके परिजनों ने अंगदान करने का फैसला लिया। इसके बाद विशाल की दो किडनी एसएमएस अस्पताल में ही जरूरतमंदों को लगाई गईं। जबकि उसका लीवर महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल जयपुर भेजा गया और दोनों फेफडे व हृदय चार्टर्ड विमान से चेन्नई भेजे गए जहां उनका सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!