लाइव न्यूज़ :

कोविड रोधी व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए शराब की दुकानों पर मार्शल तैनात करने के आदेश

By भाषा | Updated: June 8, 2021 15:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली सरकार ने शहर में सभी शराब विक्रेताओं को अपनी दुकानों पर मार्शल और पर्याप्त कर्मी तैनात करने के आदेश दिए हैं ताकि वहां सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने जैसा कोविड रोधी व्यवहार सुनिश्चित किया जा सके।

इसने शराब विक्रेताओं को यह निर्देश भी दिया कि वे ‘‘सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें।’’

आबकारी विभाग ने छह जून को जारी एक आदेश में कहा, ‘‘सभी चारों सरकारी निगम-डीएसआईआईडीसी, डीटीटीडीसी, डीएससीएससी और डीसीसीडब्ल्यूएस अपनी सभी दुकानों (एल-6 और एल-8) पर पर्याप्त संख्या में मार्शल तैनात करेंगे और निजी लाइसेंस धारक (एल-7, एल-9 और एल-10) अपने कर्मचारियों की तैनाती करेंगे ताकि शराब की दुकानों पर सामाजिक दूरी, मास्क पहनने, सैनिटाइजर के नियमित इस्तेमाल जैसा कोविड रोधी व्यवहार सुनिश्चित किया जा सके और साथ में यह भी सुनिश्चित हो सके कि इन दुकानों में कोई व्यक्ति शराब, पान, गुटखा, तंबाकू इत्यादि का इस्तेमाल न करे।’’

राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी एजेंसियों की और निजी तौर पर संचालित शराब की लगभग 850 दुकानें हैं।

वर्तमान में इन 850 दुकानों में से 40 प्रतिशत का संचालन निजी व्यक्तियों के हाथों में है।

राष्ट्रीय राजधानी में शराब बिक्री से जुड़ी चार सरकारी एजेंसियां-दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम, दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम, दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड और दिल्ली उपभोक्ता सहकारी थोक स्टोर हैं।

दिल्ली सरकार ने ‘अनलॉक’ के दूसरे चरण में शराब ठेकों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। 19 अप्रैल से लागू लॉकडाउन 16 जून तक बढ़ा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित