लाइव न्यूज़ :

नोएडा के अस्पतालों को मरीजों से तय राशि से अधिक वसूल की गयी रकम लौटाने के आदेश

By भाषा | Updated: June 1, 2021 00:40 IST

Open in App

नोएडा, 31 मई कोविड-19 की दूसरी लहर में आपदा को अवसर में बदलने वाले दो और अस्पतालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है और इनके द्वारा 4 मरीजों से वसूली गई ज्यादा धनराशि जिला प्रशासन ने वापस करने का आदेश दिया है। इससे पूर्व छह अस्पतालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की थी।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी सुहास एल वाई के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उनकी टीम के अधिकारियों द्वारा सख्त कदम उठाते हुए चार और मरीजों से कोरोना के इलाज में निजी अस्पतालों के लिये निर्धारित की गई दरों से अधिक धनराशि वसूलने के मामले की जांच करने के बाद संबंधित अस्पतालों को, संबंधित मरीजों को अतिरिक्त धनराशि वापस कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा दौरे के दौरान जिला प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।

उन्होंने बताया कि मरीजों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा यदि अन्य मरीजों की भी शिकायत प्राप्त होंगी, तो उनके संबंध में गहन जांच कराते हुए ली गई अधिक धनराशि, संबंधित मरीजों को वापस कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?