लाइव न्यूज़ :

'केपीसीसी प्रमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता के सत्यापन का आदेश दिया’

By भाषा | Updated: July 4, 2021 18:13 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, चार जुलाई केरल के सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (वीएसीबी) ने रविवार को कहा कि उसने कांग्रेस के सांसद के. सुधाकरन के खिलाफ धन के गबन और भ्रष्टाचार की शिकायत की प्रारंभिक जांच के आदेश नहीं दिये हैं, बल्कि शिकायतकर्ता के अतीत और पृष्ठभूमि के सत्यापन का निर्देश दिया है।

सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जब कोई शिकायत प्राप्त होती है तो पहला कदम शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि या उसके अतीत को सत्यापित करना होता है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ऐसा व्यक्ति मौजूद है या नहीं। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद जांच अधिकारी द्वारा एक सत्यापन रिपोर्ट भेजी जाती है और उसके आधार पर निर्णय लिया जाता है कि प्रारंभिक जांच शुरू की जाए या नहीं।

मौजूदा मामले में शिकायत सुधाकरन के पूर्व ड्राइवर प्रशांत बाबू ने की है। उनकी शिकायत के अनुसार केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष सुधाकरन ने के. करुणाकरण ट्रस्ट को दिवंगत नेता का स्मारक बनाने के लिए प्राप्त धन से 32 करोड़ रुपये का कथित रूप से गबन किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि केपीसीसी अध्यक्ष ने कन्नूर डीसीसी कार्यालय के निर्माण के लिए एकत्रित धन से कथित तौर पर हेराफेरी की।

विधानसभा में विपक्ष (कांग्रेस) के नेता वी डी सतीशन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति के बिना किसी सांसद के खिलाफ कोई मामला शुरू नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति के बिना किसी सांसद के खिलाफ प्रारंभिक जांच भी शुरू नहीं की जा सकती है और इसलिए सुधाकरन के खिलाफ सरकार द्वारा शुरू किए गए किसी भी मामले या सतर्कता कार्यवाही का कोई कानूनी आधार नहीं होगा। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के राष्ट्रीय महासचिव पी के कुन्हालीकुट्टी ने मीडिया को बताया कि सतर्कता विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदम ‘राजनीति से प्रेरित’ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे