लाइव न्यूज़ :

भंडारा अस्पताल में आग की घटना की जांच का आदेश दिया गया, दोषी नहीं बख्शे जायेंगे : उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: January 9, 2021 17:44 IST

Open in App

मुम्बई, नौ जनवरी भंडारा जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात की आग की घटना में 10 नवजात शिशुओं की मौत को हृदय-विदारक करार देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि दोषी नहीं बख्शे जायेंगे।

उन्होंने एक बयान में कहा कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और राज्य में अस्पतालों की आग संबंधी ऑडिट (जांच) का आदेश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ यह हृदय-विदारक और स्तब्ध कर देने वाली घटना है। उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है एवं दोषी बख्शे नहीं जायेंगे। ’’

ठाकरे ने कहा कि नागपुर अग्नि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं राज्य विद्युत विभाग के विशेषज्ञ इस आग की सटीक वजह का पता लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2015 में इस अस्पताल में बच्चों के लिए नया खंड खोला गया था और अब इस बात की जांच की जाएगी कि नये भवन की अग्नि संबंधी ऑडिट की गयी थी या नहीं।

उन्होंने कहा कि जिन शिशुओं की मौत हुई है उनके परिवारों को पांच-पांच लाख रूपये की सहायता दी जाएगी।

भंडारा के जिला सामान्य अस्पताल की विशेष नवजात देखरेख इकाई में शुक्रवार देर रात आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई जबकि सात बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सुनिश्चित करेगी कि जिन बच्चों को बचा लिया गया है, उनका समुचित उपचार हो।

उन्होंने कहा कि अग्निशमन कर्मियों और चिकित्सा कर्मियों ने सात बच्चों की जान बचायी तथा सुनिश्चित किया कि आग और न फैले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग