लाइव न्यूज़ :

पर्यवेक्षक के रूप में पद का दुरूपयोग करने पर आईएस अधिकारी को निलंबित करने का आदेश

By भाषा | Updated: March 24, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च निर्वाचन आयोग (ईसी) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये उत्तर प्रदेश संवर्ग के एक आईएएस अधिकारी को जिले के अधिकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं अपने पद के दुरूपयोग समेत कुछ अन्य आरोपों पर निलंबित करने का आदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को मंगलवार को भेजे पत्र में आयोग ने कहा कि भारतीय सेवा नियमावली के तहत नरेंद्र प्रसाद पांडे के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जाए।

पत्र में कहा गया है, ‘‘ आईएएस नरेद्र प्रसाद पांडे (उप्र: 2010) को जिले के अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार, अपने पद के दुरूपयोग और आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक के लिए अवांछनीय समझे जाने वाले आचरण करने को लेकर तत्काल निलंबित किया जाए।’’

आयोग ने कहा, ‘‘ नरेंद्र प्रसाद पांडे को एक आरोपपत्र जारी किया जाए। ’’

पांडे को पश्चिम बंगाल के काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए समान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। पत्र के अनुसार आयोग को हालांकि ‘‘स्थिति को बिगड़ने से रोकने और पर्यवेक्षक पद की गरिमा बचाने के लिए पांडे के कथित दुर्व्यवहार को लेकर उन्हें हटाना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू