लाइव न्यूज़ :

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में तीनों आरोपियों को सात दिन के सीबीआई रिमांड पर भेजने का आदेश

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:25 IST

Open in App

प्रयागराज, 27 सितंबर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या के मामले में यहां की एक अदालत ने सोमवार को तीनों आरोपियों को सात दिन के सीबीआई रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुलाब चंद्र अग्रहरि ने पीटीआई-भाषा को बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नैनी जेल में बंद आनंद गिरि, अद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी को रिमांड पर लेने का प्रार्थना पत्र रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था।

अग्रहरि ने बताया कि सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए तीनों आरोपियों का पक्ष सुना गया जिन्होंने सीबीआई रिमांड को लेकर किसी तरह की आपत्ति नहीं की।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र नाथ ने तीनों आरोपियों को 28 सितंबर सुबह नौ बजे से चार अक्टूबर शाम पांच बजे तक सात दिन के लिए सीबीआई रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि 20 सितंबर, 2021 को महंत नरेंद्र गिरि अपने मठ बाघंबरी गद्दी में मृत पाए गए थे। पुलिस के मुताबिक, गिरि ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिनके कथित सुसाइड नोट में उक्त तीन आरोपियों को जिम्मेदार बताया गया था।

घटना के अगले ही दिन 21 सितंबर को दो आरोपियों- आनंद गिरि और अद्या प्रसाद तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्हें 22 सितंबर को अदालत में पेश किया गया। वहीं, तीसरे आरोपी संदीप तिवारी को 22 सितंबर को गिरफ्तार किया गया और 23 सितंबर को अदालत में पेश किया गया। इन तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं