मेहुल चोकसी को डोमिनिका में जेल भेजने का आदेश, अस्पताल में इलाज चलता रहेगा: वकील

By भाषा | Updated: June 17, 2021 23:02 IST2021-06-17T23:02:44+5:302021-06-17T23:02:44+5:30

Order to send Mehul Choksi to jail in Dominica, treatment will continue in hospital: Lawyer | मेहुल चोकसी को डोमिनिका में जेल भेजने का आदेश, अस्पताल में इलाज चलता रहेगा: वकील

मेहुल चोकसी को डोमिनिका में जेल भेजने का आदेश, अस्पताल में इलाज चलता रहेगा: वकील

नयी दिल्ली, 17 जून डोमिनिका की एक अदालत ने कारोबारी मेहुल चोकसी को बृहस्पतिवार को जेल भेजने का आदेश दिया, लेकिन फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चलता रहेगा क्योंकि उसकी तबीयत बिगड़ी हुई है। भारत में चोकसी के वकील ने यह जानकारी दी।

इससे पहले हीरा कारोबारी चोकसी पुलिस हिरासत में था।

वकील विजय अग्रवाल ने कहा, ''पुलिस हिरासत को जेल हिरासत में बदल दिया गया है, लेकिन वह अस्पताल में ही रहेंगे क्योंकि उनकी चिकित्सीय स्थिति बिगड़ी हुई है। ''

इस घटनाक्रम को भारत के लिए आशा की किरण के रूप में देखा जा रहा है जिसने डोमिनिका उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर चोकसी के वकीलों द्वारा दायर मामले में एक पक्ष बनाने की अपील की है। चोकसी की जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है।

चोकसी सरकार द्वारा संचालित पंजाब नेशनल बैंक से लगभग 13,500 करोड़ रुपये की कर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में भारत में वांछित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Order to send Mehul Choksi to jail in Dominica, treatment will continue in hospital: Lawyer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे