लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में फेसबुक इंडिया, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

By भाषा | Updated: February 20, 2021 23:25 IST

Open in App

जम्मू, 20 फरवरी जम्मू - कश्मीर उच्च न्यायालय ने एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में फेसबुक इंडिया, भारत में इसके प्रमुख और छह अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पिछले साल सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर दिए गए विज्ञापन के जरिए उससे 20,000 रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई। कर्ज दिलाने के नाम पर यह ठगी की गई।

न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर ने 17 फरवरी को दिए एक आदेश में कहा कि पुलिस की साइबर प्रकोष्ठ के प्रभारी प्राथमिकी दर्ज करेंगे और साइबर अपराध से निपटने वाली संबंधित इकाई इस मामले की जांच करेगी।

याचिकाकर्ता विवेक सागर के वकील दीपक शर्मा द्वारा दायर याचिका पर अदालत ने यह आदेश जारी किया।

उच्च न्यायालय ने इस मामले में विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट के दो सितंबर 2020 को दिए उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आरोपी द्वारा संज्ञेय अपराध किया पाए जाने पर ही प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब