लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के डिफेंस सर्विसेज एंन्क्लेव में पानी कनेक्शन देने के लिये योजना बनाने का आदेश

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड को खानपुर और खिड़की गांवों में डिफेंस सर्विसेज एन्क्लेव में जलापूर्ति के लिये नौ महीने में योजना बनाने का निर्देश दिया। अदालत के इस आदेश से उन सेवानिवृत सैनिकों, पूर्व अधिकारियों, युद्ध में विधवा हुईं महिलाओं और सशस्त्र बलों के कर्मियों को राहत मिली है, जिन्हें 1970 में यहां भूमि आवंटित की गई थी।

अदालत ने कहा कि ''पेयजल जीवन का एक मौलिक अधिकार है'' और निवासियों को महज यह कहकर इससे वंचित नहीं किया जा सकता कि यह एक अनधिकृत कॉलोनी है।

फिलहाल कॉलोनी में अंतरिम व्यवस्था के तहत लगाए गए चार ट्यूब वेल के जरिये पानी की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। याचिका के अनुसार बाद में बिजली की आपूर्ति की गई है।

अदालत ने रक्षा मंत्रालय के सचिव को समिति गठित करने का निर्देश दिया है, जिसमें शहरी विकास मंत्रालय के प्रतिनिधियों और दिल्ली के मुख्य सचिव को शामिल किया जा सकता है। यह समिति चार महीने के अंदर डिफेंस सर्विसेज एन्क्लेव को नियमित कॉलोनी का दर्जा देने के संबंध में फैसला लेगी ।

न्यायमूर्ति जयंत नाथ ने पिछले 50 साल से एन्क्लेव में रह रहे 54 लोगों की ओर से दायर याचिका पर यह आदेश पारित किया, जिन्हें इसलिये पानी और सीवेज कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं क्योंकि यह अनधिकृत कॉलोनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू