महाराष्ट्र में आदमखोर तेंदुए को मारने का आदेश

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:51 IST2020-12-07T22:51:55+5:302020-12-07T22:51:55+5:30

Order to kill man-eating leopard in Maharashtra | महाराष्ट्र में आदमखोर तेंदुए को मारने का आदेश

महाराष्ट्र में आदमखोर तेंदुए को मारने का आदेश

पुणे, सात दिसंबर महाराष्ट्र के वन विभाग ने एक आदमखोर तेंदुए को मारने के आदेश दिए हैं। इस तेंदुए ने सोमवार को आठ साल की बच्ची की जान ले ली। इसके अलावा वह सोलापुर, बीड, अहमदनगर और औरंगाबाद जिलों में सात लोगों की जान ले चुका है।

प्रधान वन संरक्षक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, तेंदुए ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत पैदा कर दी है और ऐसा लगता है कि पशु अब "आदमखोर" हो गया है।

पुणे के मंडलीय वन संरक्षक राहुल पाटिल ने कहा, " तेंदुआ सोलापुर जिले के करमाला तहसील के वन क्षेत्र में हैं। आज सुबह उसने वहां आठ साल की बच्ची की जान ले ली। "

उन्होंने कहा, " यह अब इंसानों के लिए खतरा पैदा कर रहा है, इसलिए हमने पशु को शांत करने या गोली मारने के आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Order to kill man-eating leopard in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे