लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच के आदेश

By भाषा | Updated: April 18, 2021 11:28 IST

Open in App

रायपुर, 18 अप्रैल छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में आग लगने के बाद कोरोना वायरस के चार मरीजों की मौत की घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रायपुर के राजधानी अस्पताल में शनिवार को आग लग गई थी।

घटना की जांच के आदेश रायपुर के जिलाधिकारी भारती दासन ने दिए हैं। अधिकारियों को शहर के सभी कोविड अस्पतालों में सुरक्षा जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना में चार लोगों की मौत हुई है। एक की मौत झुलसने से और तीन की दम घुटने के कारण हुई।’’ उन्होंने बताया कि अस्पताल के मालिकों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि आग पंखे में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी और अन्य वार्ड तक फैल गई।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया था और मरने वालों के परिवार को चार-चार लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं