लाइव न्यूज़ :

कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर शवों की अंत्येष्टि करने के मामले की जांच का आदेश

By भाषा | Updated: May 20, 2021 13:51 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), 20 मई सरकार द्वारा संचालित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल द्वारा कोविड-19 पीड़ितों के दाह संस्कार में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाने वाली खबरों के बाद आयुक्त गौरव दयाल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

आयुक्त कार्यालय के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि अखबारों में छपी खबरों में आरोप लगाया गया है कि विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड रोगियों या कोरोना वायरस संक्रमण के संदेहास्पद लक्षणों वाले रोगियों के निधन के बाद उनके शवों को कोविड समर्पित श्मशान घाटों में नहीं भेजा जा रहा है और अनिवार्य कोविड मानदंडों का पालन किए बिना उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है ।

कोविड समर्पित दीन दयाल अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल में सोमवार और मंगलवार को 17 लोगों की मौत हुई। हालांकि स्वयंसेवी संगठन मानव उपकार के विष्णु कुमार दावा करते हैं कि इन दो दिनों में इस अस्पताल से केवल दो शव कोविड समर्पित श्मशान पहुंचे, जिनका कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया गया ।

अखबारों में छपी खबरों के अनुसार बाकी 15 शवों को अनिवार्य एहतियाती कदम सुनिश्चित किए बिना मृतकों के परिवारों को सौंप दिया गया ।

प्रवक्ता ने बताया कि कोविड नियंत्रण अभियान का नेतृत्व कर रहे आयुक्त ने प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाने वाली अखबार में छपी खबरों के बाद जांच के आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?