लाइव न्यूज़ :

लड़कियों को परिजन को सौंपने के लिए पैसे मांगने की खबरों के आधार पर याचिका दायर करने का आदेश

By भाषा | Updated: October 13, 2021 12:57 IST

Open in App

कोच्चि, 13 अक्टूबर केरल उच्च न्यायालय ने 11 साल पहले कोच्चि आकर बसे, दिल्ली मूल के एक दंपति का पुलिस अधिकारियों द्वारा कथित उत्पीड़न किये जाने के बारे में मीडिया की एक खबर का संज्ञान लिया है। खबर के मुताबिक पुलिसकर्मियों द्वारा उनकी बेटियों को रिहा करने के लिए कथित तौर पर पांच लाख रुपये की मांग की गई थी।

दंपति की बेटियां राष्ट्रीय राजधानी स्थित अपने घर से भाग गईं थीं जिनका पता पुलिस ने लगा लिया था।

न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने एक वकील द्वारा अदालत के सामने रखी गई समाचार-पत्र की खबर पर कहा, “अगर ये (आरोप) सही हैं, तो यह गंभीर मामला है। यह खतरनाक खेल है।”

अदालत ने उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री को आदेश दिया कि वह अखबार की खबर को रिकॉर्ड पर ले और मुख्य न्यायाधीश से "स्वत: संज्ञान याचिका दर्ज करने के लिए" निर्देश प्राप्त करे।

अदालत ने निर्देश दिया कि याचिका को जल्द से जल्द दर्ज किया जाए क्योंकि परिवार मूल रूप से केरल का नहीं था और यह सुनिश्चित किया जाए कि इस मामले में न्याय का मजाक न उड़े।

अदालत ने कोच्चि के पुलिस आयुक्त से पूरे मामले के बारे में एक रिपोर्ट मांगी और अधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि परिवार को और उत्पीड़न न हो।

अखबार की खबर के अनुसार, पांच बच्चों के माता-पिता इस पीड़ित दंपति की सबसे बड़ी बेटी अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर से भाग गई थी। लड़की इस कथित प्रेमी से उस स्मार्ट फोन के जरिये संपर्क में आई थी जो उसे ऑनलाइन कक्षा करने के लिए दिया गया था।

खबर में कहा गया कि लड़की भागते वक्त अपनी छोटी बहन को साथ ले गई और 35,000 रुपये भी ले गई थी। जब माता-पिता ने बेटियों को लापता पाया, तो उन्होंने तुरंत एर्नाकुलम उत्तर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दिल्ली पुलिस ने लड़कियों को दो लड़कों - फैजान और सुबैर के साथ राष्ट्रीय राजधानी में ढूंढ निकाला और ऐसा पता चला कि बड़ी लड़की से कथित तौर पर बलात्कार हुआ है।

खबर में बताया गया कि केरल लटौने के बाद कोच्चि पुलिस ने लड़कियों को माता-पिता को सौंपने से कथित तौर पर मना कर दिया और पांच लाख रुपये मांगे या बड़ी लड़की की शादी आरोपी से कराने की बात कही।

जब माता-पिता ने पुलिस की कथित मांगों को पूरा नहीं किया, तो दंपति के बड़े बेटों को दो लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और यहां तक कि उनके छोटे बेटे - कक्षा आठवीं के छात्र - को भी पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल