लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर शाम में लगने वाले दो बाजार बंद करने का आदेश

By भाषा | Updated: November 22, 2020 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर पश्चिम दिल्ली जिले के अधिकारियों ने रविवार को नांगलोई में शाम में लगने वाले दो बाजारों को सामाजिक दूरी तथा मास्क पहनने जैसे कोविड-19 की रोकथाम संबंधी नियमों के उल्लंघन को लेकर बंद करने का आदेश दिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पश्चिम दिल्ली में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने रविवार को एक आदेश जारी कर पंजाबी बस्ती बाजार तथा जनता मार्केट को 30 नवंबर तक बंद करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकारियों की ओर से बार-बार निर्देशों तथा चेतावनियों के बावजूद रेहड़ी-पटरी वाले दोनों बाजारों में विक्रेताओं और खरीदारों द्वारा मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाकर रखने और कोविड-19 से सुरक्षा के अन्य उपायों के बारे में सरकार द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा था।’’

जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस और उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के दलों के साथ बाजारों को बंद कराया।

शाम के समय लगने वाले इन बाजारों में करीब 200 दुकानदार रोजमर्रा के उपयोगी अनेक सामान की दुकानें लगाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र