जनपथ बाजार बंद करने का आदेश कोविड नियमों का पालन करने के व्यापारियों के आश्वासन के बाद वापस

By भाषा | Updated: July 12, 2021 22:33 IST2021-07-12T22:33:55+5:302021-07-12T22:33:55+5:30

Order to close Janpath market returned after assurance of traders to follow Kovid rules | जनपथ बाजार बंद करने का आदेश कोविड नियमों का पालन करने के व्यापारियों के आश्वासन के बाद वापस

जनपथ बाजार बंद करने का आदेश कोविड नियमों का पालन करने के व्यापारियों के आश्वासन के बाद वापस

नयी दिल्ली, 12 जुलाई नयी दिल्ली जिला प्रशासन ने सोमवार को बाजार संगठनों के के साथ बैठक के बाद लोकप्रिय जनपथ बाजार को बंद करने का अपना आदेश वापस ले लिया और व्यापारियों ने कोविड ​​​​-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का आश्वासन दिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जनपथ बाजार को बंद करने के आदेश जारी होने के बाद, जिले के अधिकारियों ने आज उनके साथ बैठक की। उन्हें कोविड-19 सुरक्षा उपायों और अन्य प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के साथ दुकानें खोलने की अनुमति देने का फैसला किया गया।’’

इससे पहले दिल्ली सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने की वजह से जनपथ बाजार अगले आदेश तक बंद कर दिया था।

कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर डीडीएमए ने हाल के हफ्तों में लाजपत नगर, लक्ष्मी नगर, कमला नगर, सरोजिनी नगर के बाजारों और सदर बाजार तथा करोल बाग के बाजारों के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Order to close Janpath market returned after assurance of traders to follow Kovid rules

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे