लाइव न्यूज़ :

बीयर और वाइन बेचने वाले डिपार्टमेंटल स्टोर बंद करने का आदेश, 125 दुकानों पर पड़ेगा असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2019 20:43 IST

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली सरकार ने दिल्ली में शराब की 125 दुकानें (डिपार्टमेंटल स्टोर) बंद करने का फैसला किया है। यह दुकानें लाइसेंस-12 के तहत चल रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देहालिया दिनों में इन दुकानों में औचक निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई थीं।सिसोदिया दिल्ली के आबकारी मंत्री भी हैं। उन्होंने पहले भी इस तरह की दुकानों का औचक निरीक्षण किया था।

दिल्ली सरकार ने बीयर और वाइन बेचने वाले डिपार्टमेंटल स्टोर्स को शुक्रवार से बंद करने का आदेश दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इस फैसले का प्रभाव दिल्ली की करीब 125 दुकानों पर पड़ेगा।

एक सरकारी अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि नियमों के अनुसार इन दुकानों की लगभग 10-15 प्रतिशत जगह को ही बियर और वाइन बेचने के लिये इस्तेमाल किया जा सकता है। शेष जगह का इस्तेमाल किराने का सामान बेचने के लिये किया जा सकता है।

अधिकारी ने कहा, "इससे पहले हुए निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि यह डिपार्टमेंटल स्टोर वाइन और बियर बेचने के लिये 50 से 80 प्रतिशत जगह का इस्तेमाल कर रहे हैं, जोकि नियमों का खुला उल्लंघन है। इसके अलावा भी इन दुकानों में कई अनियमितताएं पाई गईं।"

इसके बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली सरकार ने दिल्ली में शराब की 125 दुकानें (डिपार्टमेंटल स्टोर) बंद करने का फैसला किया है। यह दुकानें लाइसेंस-12 के तहत चल रही थीं। हालिया दिनों में इन दुकानों में औचक निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईँ थीं।" सिसोदिया दिल्ली के आबकारी मंत्री भी हैं। उन्होंने पहले भी इस तरह की दुकानों का औचक निरीक्षण किया था।

टॅग्स :दिल्लीमनीष सिसोदियाअरविन्द केजरीवालदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए