लाइव न्यूज़ :

अदालती आदेश का 10 साल तक पालन नहीं करने वाले अधिकारी के निलंबन का आदेश

By भाषा | Updated: November 17, 2021 22:06 IST

Open in App

रांची, 17 नवंबर झारखंड उच्च न्यायालय ने एक दशक से भी अधिक समय तक अपने आदेश का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किए जाने को लेकर बुधवार को राज्य आवास बोर्ड के विधि अधिकारी को निलंबित करने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया।

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के. पी. देव की पीठ ने आवास बोर्ड की ओर से रांची में एक ही प्लाट दो लोगों को आवंटित किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के बाद आज यह आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान पीठ को बताया गया कि दस साल पहले इस मामले में प्रार्थी को दूसरा प्लाट आवंटित करने का उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था। लेकिन अभी तक उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है।

यह तथ्य सामने आने पर अदालत ने राज्य आवास बोर्ड के कामकाज पर तल्ख टिप्पणी की और आवास बोर्ड के विधि अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित करने का आदेश राज्य सरकार को दिया।

इस मामले में पीड़ित धनंजय कुमार सिंह ने अदालत में याचिका दायर की थी। 15 अप्रैल 2004 में सिंह को आवास बोर्ड की ओर से प्लाट आवंटित किया गया लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया। जब उन्होंने इसकी वजह जानने से लिए आवास बोर्ड से संपर्क किया तो पता चला कि यह प्लाट 2003 में ही किसी दूसरे को आवंटित किया जा चुका था और वह उन्हीं के कब्जे में है।

प्रार्थी की ओर से कहा गया कि अगर आवास बोर्ड की ओर से उन्हें दूसरा प्लाट आवंटित कर दिया जाता है तो वह अपनी याचिका को वापस ले लेगा। इसके बाद न्यायालय ने वर्ष 2011 में ही बोर्ड को याचिकाकर्ता को दूसरा प्लाट आवंटित करने का आदेश दिया। लेकिन दस साल बीतने के बाद भी न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल