लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता के भाई के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी के आरोपों की एसआईटी जांच के आदेश

By भाषा | Updated: June 15, 2019 05:30 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय के छोटे भाई सचिन के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के आरोपों की छानबीन विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने के आदेश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे किशोर उपाध्याय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं।मुख्यमंत्री ने राज्य के गृह सचिव को लिखे नोट में कहा कि आरोप गंभीर प्रकृति के प्रतीत होने के कारण इनकी जांच एसआईटी से कराई जाए।

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय के छोटे भाई सचिन के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के आरोपों की छानबीन विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता मुकेश जोशी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि उसके पूर्व बिजनेस पाटर्नर सचिन ने संयुक्त कारोबार में से उसके हिस्से के पचास फीसदी शेयर उसके जाली दस्तखत कर अपनी पत्नी के नाम कर दिए।

इस पत्र के आधार पर मुख्यमंत्री रावत ने एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। सचिन और जोशी के संयुक्त कारोबार का नाम एसएम हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड था। जोशी ने सचिन पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाते हुए उसके भाई किशोर की राजनीतिक हैसियत को देखते हुए अपनी जान का खतरा भी बताया है। किशोर उपाध्याय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के गृह सचिव को लिखे नोट में कहा कि आरोप गंभीर प्रकृति के प्रतीत होने के कारण इनकी जांच एसआईटी से कराई जाए।

नोट में कहा गया, ‘‘प्रकरण अत्यंत ही गंभीर प्रकृति का प्रतीत होता है। अत: एसआईटी जांच हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित करें।’’ अपनी शिकायत में जोशी ने खुद को निवेशक बताते हुए कहा कि वह वर्तमान में देहरादून के चालंग गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के लोगों के लिए 2180 फलैट बना रहा है। इस प्रकरण में जोशी ने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया