लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कोविड-19 रोगी की मौत की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश

By भाषा | Updated: May 15, 2021 17:30 IST

Open in App

जम्मू, 15 मई जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के अधिकारियों ने 65 वर्षीय कोविड-19 रोगी की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने का शनिवार को आदेश दिया। रोगी के संबंधियों का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उसकी मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के मजिस्ट्रेट इंदर जीत ने जांच अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त बशारत हुसैन को सात दिन में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

मजिस्ट्रेट ने एक आदेश में कहा कि हवेली तहसील के मंगनार गांव की निवासी महिला की शुक्रवार को पुंछ जिला अस्पताल में कोविड-19 से मौत के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसके संबंधी अस्पताल के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं।

आदेश में कहा गया है कि जिला अस्पताल, पुंछ के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि रोगी के तीमारदार ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से बदसलूकी की।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, ''आरोप काफी गंभीर हैं और इनकी विस्तृत जांच की जानी चाहिये।''

उन्होंने अतिरिक्त आयुक्त द्वारा मामले की जांच कराने का आदेश दिया।

आदेश में कहा गया है, ''वह (हुसैन) बिना किसी पक्षपात के मामले की जांच कर सात दिन में तथ्यात्मक रिपोर्ट दाखिल करें। स्वास्थ्य अधिकारी उनके साथ पूरी तरह सहयोग करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह