लाइव न्यूज़ :

कार्यालय में सीमित उपस्थिति का आदेश मई अंत तक लागू रहेगा : केंद्र ने सभी विभागों से कहा

By भाषा | Updated: May 4, 2021 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई केंद्र सरकार के सभी विभाग कार्यालय के बदले समय और अवर सचिव तथा इससे निचले स्तर के कर्मचारियों की 50 प्रतिशत मौजूदगी के साथ इस महीने के अंत तक काम जारी रखेंगे क्योंकि कोविड-19 के मामलों में वांछित स्तर तक सुधार नहीं हुआ है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह कहा गया है।

मंत्रालय ने कहा है कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सरकारी प्रतिष्ठानों के लिए पिछले महीने जारी दिशा-निर्देश इस अवधि में प्रभावी रहेंगे।

मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी विभागों को जारी एक आदेश में कहा है, ‘‘चूंकि वांछित स्तर तक हालात नहीं सुधरे हैं इसलिए सक्षम प्राधिकार की मंजूरी से यह फैसला किया गया है कि (अप्रैल में जारी) कार्यालय आदेश को 31 मई 2021 तक बढ़ाया जा सकता है।’’

कार्मिक मंत्रालय ने पिछले महीने के आदेश का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अवर सचिव या समकक्ष या नीचे के स्तर के अधिकारियों की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत तक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।’’

उप सचिव, समकक्ष और उससे ऊपर के अधिकारी नियमित आधार पर कार्यालय आएंगे।

आदेश में कहा गया था कि कार्यालय में भीड़भाड़ से बचने के लिए अधिकारी, कर्मचारी सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे, सुबह साढ़े नौ बजे से छह बजे तथा 10 बजे से शाम साढ़े छह की ड्यूटी में आएंगे।

दिव्यांग और गर्भवती महिला कर्मचारियों को कार्यालय आने से छूट दी जा सकती है लेकिन उन्हें अगले आदेश तक घर से काम करना होगा।

आदेश में कहा गया था कि कार्यालय आने वाले सभी कर्मचारी कोविड-19 से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार अपनाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान