लाइव न्यूज़ :

नवलखा को जेल में चश्मा दिए जाने से ‘‘मना’’ करने पर जांच का आदेश

By भाषा | Updated: December 10, 2020 16:22 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ऐल्गार परिषद-माओवादियों से संबंध होने के आरोप में गिरफ्तार गौतम नवलखा को तालोजा जेल में कथित रूप से चश्मा नहीं दिए जाने के मामले की जांच का आदेश दिया है।

देशमुख ने ट्विटर पर इस आशय की जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भीमा-कोरेगांव मामले में आरोपी गौतम नवलखा को जेल प्रशासन ने चश्मा नहीं दिया क्योंकि उन्होंने उनके परिवार से आया पार्सल भी लौटा दिया।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘मैंने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। मुझे लगता है कि इसमें संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी, भविष्य में ऐसी घटनाओं के दोहराव से बचना होगा।’’

नवलखा के परिवार के सदस्यों ने सोमवार को दावा किया कि 27 नवंबर को तालोजा जेल में उनका चश्मा चोरी हो गया है।

उन्होंने दावा किया है कि चश्मा के बिना नवलखा लगभग ‘दृष्टिहीन हैं’ इसके बावजूद जब उन्होंने (परिवार ने) इस महीने की शुरुआत में डाक से नया चश्मा भेजा तो जेल प्रशासन ने उसे अस्वीकार कर दिया और वापस भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह