लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस पर चर्च जाने वाले हिंदुओं को पीटने की बजरंग दल के नेता की धमकी के मामले में जांच के आदेश

By भाषा | Updated: December 6, 2020 17:49 IST

Open in App

सिलचर (असम), छह दिसंबर असम के कछार जिला प्रशासन ने पुलिस से कहा है कि वह बजरंग दल के एक स्थानीय नेता के कथित भड़काऊ भाषण की जांच करे जिसमें क्रिसमस समारोह के दौरान चर्च जाने वाले हिंदुओं को पीटने की धमकी दी गयी है।

भगवा संगठन के नेता के एक वायरल वीडियो पर गौर करते हुए रविवार को कछार की उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने कहा कि हालांकि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और घटना की जांच की जा रही है ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें किसी से कोई शिकायत नहीं मिली है । हालांकि, हम वीडियो देखने के बाद घटना की जांच कर रहे हैं।”

बजरंग दल के कछार प्रभारी मिथुन नाथ ने तीन दिसंबर को संगठन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा था कि क्रिसमस के दौरान किसी भी हिंदू को चर्च में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वीडियो में उन्हें कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है,"हिंदुओं को पीटा जाएगा। ईसाई हमारे मंदिरों को बंद कर देंगे और हम उनके चर्चों में मस्ती करने जाएंगे-मैं ऐसे हिंदुओं की निंदा करता हूं । उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है।”

मिथुन नाथ ने कहा, "हम आज यह घोषणा करते हैं कि क्रिसमस पर किसी भी हिंदु को चर्च में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई जाता है तो बजरंग दल अपना जवाब देगा।”

नाथ ईसाई बहुल मेघालय की राजधानी शिलांग में रामकृष्ण मिशन से जुड़े विवेकानंद केंद्र को कथित तौर पर बंद किए जाने का जिक्र कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित