लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में महज 17 साल पहले बने रेलवे स्टेशन का हिस्सा ढहा, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: May 27, 2021 21:27 IST

Open in App

भोपाल, 27 मई मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में महज 17 साल पहले बने चांदनी रेलवे स्टेशन भवन का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस मामले में रेलवे प्रशासन ने एक सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है।

एक अधिकारी बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार दोपहर में हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

उन्होंने अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त रेलवे स्टेशन पर स्टेशन उपाधीक्षक और एक प्वाइंट मैन के अलावा अन्य कोई नहीं था, ये दोनों भी प्लेटफार्म पर थे और इसलिए उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

मध्य रेलवे में भुसावल के वरिष्ठ संभागीय वाणिज्यिक प्रबंधक युवराज पाटिल ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा चांदनी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर करीब चार बजे हुआ। जिस भवन का एक हिस्सा गिरा है, उसका निर्माण 2004 में हुआ था।

उन्होंने मीडिया में आयी उन खबरों का खंडन किया कि पुष्पक एक्सप्रेस की 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के चलने से के कारण यह हिस्सा गिरा है।

पाटिल ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस इस रेलवे स्टेशन से बुधवार दोपहर पांच बजकर 14 मिनट पर आई और धीमी गति से चल रही थी, जबकि यह हिस्सा पहले ही गिर गया था।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद रेलवे के खंडवा-बुरहानपुर खंड के भवनों का निरीक्षण करने वाले एक सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के जांच के आदेश दे दिए गये हैं।

रेलवे के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि यह घटना उस वक्त हुई, जब दो ट्रेनें 05656 गुवाहटी एक्सप्रेस डाउन लाइन पर और 01062 पवन एक्सप्रेस अप लाइन पर चांदनी रेलवे स्टेशन पर आने ही वाले थे। लेकिन, गनीमत रहा कि इमारत के मलबे का एक हिस्सा सिगनल सिस्टम पर गिर गया और और दोनों ट्रेनों को लाल सिगनल मिल गया, जिससे वे स्टेशन पहुंचने से पहले ही रूक गयीं।

उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों को कुछ देर बाद धीमी गति से इस स्टेशन पार करवाया गया। अधिकारी ने बताया कि गिरे हुए बिल्डिंग पर कोई पिल्लर नहीं बनाया गया था।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से इस स्टेशन से ट्रेनों को धीमी गति से पास कराया गया। लेकिन बृहस्पतिवार शाम सात बजे से ट्रेनों की आवाजाही सुचारू हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos