लाइव न्यूज़ :

बिना लाइसेंस के काम कर रही सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

By भाषा | Updated: February 22, 2019 05:32 IST

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने लाइसेंस नवीनीकरण कराए बगैर काम कर रही निजी सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ गुरुवार को कार्रवाई करने के आदेश दिए।

Open in App

 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने लाइसेंस नवीनीकरण कराए बगैर काम कर रही निजी सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ गुरुवार को कार्रवाई करने के आदेश दिए।

सिंह ने राज्य के सभी जिला पुलिस प्रमुखों को जारी निर्देश में कहा है कि आमतौर पर यह देखने को मिलता है कि विभिन्न जिलों में निजी सुरक्षा एजेंसियां गृह मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक के संचालन संबंधी नियमों का पालन किए बगैर राष्ट्रीय कृत बैंकों, निजी क्षेत्र के बैंक, पेट्रोल पंप और टोल प्लाजा पर सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न एटीएम में नकदी भरने का काम भी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह निजी सुरक्षा एजेंसियां निर्धारित दिशा निर्देशों का अनुपालन नहीं कर रही हैं जिसकी वजह से हाल-फिलहाल में कैश वैन में लूटपाट की घटनायें हुई हैं। इससे ना सिर्फ राष्ट्रीय धन की हानि होती है, बल्कि अपराध में वृद्धि तथा आम जनता में असुरक्षा की भावना पैदा होती है।

पुलिस महानिदेशक ने जिला पुलिस प्रमुखों को आदेश दिया है कि वह ऐसी निजी सुरक्षा एजेंसियों की जिला स्तर पर समीक्षा करें और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निजी सुरक्षा एजेंसियों की लाइसेंस की वैधता अवधि समाप्त होने के बाद भी नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत नहीं करने वाली एजेन्सियों के नाम पुलिस बेवसाइट पर अपलोड किए जाएं। ऐसा करने से सभी को उनके विषय में जानकारी मिलेगी और उनके विरूद्ध कार्यवाही सम्भव हो सकेगा।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं