लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर जिला कारागार में आसाराम के 'महिमामंडन' की जांच के आदेश

By भाषा | Updated: December 23, 2020 20:58 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 23 दिसंबर उत्तर प्रदेश जेल प्रशासन ने यहां जिला कारागार में आसाराम के 'महिमामंडन' के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने के आरोपों में बुधवार को जांच के आदेश दिए हैं।

आसाराम को वर्ष 2013 में जोधपुर के निकट आश्रम में शाहजहांपुर की युवती से दुष्कर्म के मामले में अप्रैल 2018 में सजा सुनाई गई थी। वह तब से जेल में है।

दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने स्वयंभू संत आसाराम के दो अनुयायियों द्वारा लखनऊ से यहां जिला कारागर में आकर कंबल वितरित करने और सत्संग आयोजित करने की खबरों के सामने आने के बाद जांच की मांग की थी। आरोप है कि सत्संग के दौरान आश्रम का एक चित्र भी रखा गया था।

उत्तर प्रदेश के अपर महानिरीक्षक (जेल) शरद कुलश्रेष्ठ ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि बरेली जोन के उपमहानिरीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा, जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगीl

वहीं, शाहजहांपुर के जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि खबरों का संज्ञान लेते हुए इस मामले में जेल प्रशासन को एक नोटिस भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आसाराम को वर्ष 2013 में जोधपुर के निकट आश्रम में शाहजहांपुर की युवती से दुष्कर्म के मामले में अप्रैल 2018 में सजा सुनाई गई थी। जोधपुर पुलिस ने आसाराम को 31 अगस्त को गिरफ्तार किया था और वह तभी से जेल में हैं।

युवती के पिता ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि 'सत्संग' के दौरान आसाराम का 'महिमामंडन' किया गया।

पीड़िता के पिता ने कहा कि वह अधिवक्ताओं से बात कर रहे हैं और इस पूरे मामले में वह जोधपुर उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय भी जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं