लाइव न्यूज़ :

आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति मामले में आईयूएमएल विधायक के खिलाफ जांच के आदेश

By भाषा | Updated: November 9, 2020 20:15 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), नौ नवंबर कोझिकोड की एक अदालत ने आईयूएमएल के विधायक के एम शाजी के खिलाफ इन आरोपों पर निगरानी विभाग को जांच करने का आदेश दिया कि उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

सतर्कता अदालत के न्यायाधीश के वी जयकुमार ने कोझिकोड के सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक को विधायक के खिलाफ लगे आरोपों की प्रारंभिक जांच करने का निर्देश दिया ।

अदालत का यह निर्देश सामाजिक कार्यकर्ता एवं वकील एम आर हरीश की याचिका पर आया है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि अझिकोड के विधायक शाजी ने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित की है, उन्हें विदेश से धनराशि मिली और उन्होंने अपने पद का दुरूपयेाग किया।

सतर्कता को जांच का आदेश देने का अनुरोध करने वाले हरीश का यह आरोप भी है कि शाजी ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति के बारे में झूठा ब्योरा दिया।

अदालत का आदेश ऐसे वक्त में आया है जब कुछ दिन पहले इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के अन्य विधायक एम सी कमरूद्दीन को अपने ज्वैलरी कारोबार में निवेशकों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आईयूएमएल केरल में कांग्रेस नीत विपक्षी यूडीएफ का घटक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह