लाइव न्यूज़ :

स्वच्छ ईंधन का उपयोग नहीं करने वाले एनसीआर के उद्योगों को फौरन बंद करने का आदेश

By भाषा | Updated: December 7, 2021 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के उन सभी उद्योगों को फौरन बंद करने का आदेश दिया, जिसने उपलब्धता के बावजूद औद्योगिक इलाकों मे स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग शुरू नहीं किया है।

आयोग ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों/औद्योगिक इकाइयों को 12 दिसंबर 2021 तक संचालित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी और आगे चल कर इस रुख की समीक्षा की जाएगी।

आयोग ने कहा, ‘‘एहतियाती उपायों की सख्त जरूरत है, ताकि वायु गुणवत्ता को और खराब होने से रोका जा सके। आयोग के उड़ंत दस्ते विशेष अभियान चलाएंगे तथा अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए स्थलों का निरीक्षण करेंगे। ’’

इसने कहा, ‘‘आयोग के निर्देशों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और संबद्ध राज्य सरकारें तथा दिल्ली सरकार करीबी निगरानी करे। ’’

आयोग ने एक आधिकारिक बयान में दिल्ली और एनसीआर में वायु की ‘खराब गुणवत्ता’ को लेकर चिंता प्रकट की।

आयोग ने कहा, ‘‘दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता बेहतर करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कदम उठाये जाने के बावजूद वायु गुणवत्ता अब भी ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है।’’

इसने कहा, ‘‘इसे ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में वायु की खराब होती गुणवत्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू