लाइव न्यूज़ :

कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में विस्तृत जांच के आदेश

By भाषा | Updated: May 25, 2021 12:18 IST

Open in App

जयपुर, 25 मई राजस्थान पुलिस ने करौली जिले में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

इस मामले में कथित तौर पर तीन लोगों ने 16 साल की लड़की को सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक कुएं में फेंक दिया था लेकिन पीड़िता के पिता ने बाद में अपना बयान बदल लिया।

पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और लड़की की चिकित्सकीय जांच भी अभी नहीं हुई है।

करौली के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा, ‘‘ जांच अधिकारी पीड़िता व उसके पिता के बयान लेने गए थे। लेकिन उन्होंने अपने साथ इस तरह की किसी घटना से इनकार किया। हम मामले की विस्तार से जांच कर रहे हैं और उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।'

इस मामले में रविवार को पीड़िता के पिता की ओर से महिला थाने में तीन नामजद आरपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी, इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस के अनुसार सोमवार को पीड़िता व उसके पिता ने बयान बदल दिया और इस तरह की किसी घटना से इनकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह