लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मद्देनजर पश्चिमी दिल्ली के दो बाजारों को बंद करने संबंधी आदेश वापस लिया गया

By भाषा | Updated: November 23, 2020 12:04 IST

Open in App

दइ नयी दिल्ली, 23 नवंबर पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में कोविड-19 के नियमों का पालन न करने पर शाम के दो बाजारों को बंद करने का आदेश जिला प्रशासन द्वारा जारी करने के कुछ घंटों बाद ही वापस ले लिया गया।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पश्चिमी दिल्ली जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एडीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार नांगलोई के पंजाबी बस्ती बाजार और जनता मार्केट को 30 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया था।

जिले के अधिकारियों, नगर निगम और पुलिस द्वारा रविवार को सीलिंग की कार्रवाई भी की गई थी।

हालांकि, बंद करने के आदेश को कुछ घंटों बाद ही वापस ले लिया गया क्योंकि महामारी के दौरान दिल्ली सरकार द्वारा बाजारों के नियमन का प्रस्ताव केंद्र के पास लंबित है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, “बाजार बंद करने का आदेश इसलिए वापस लिया गया है क्योंकि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली सरकार द्वारा बाजारों के नियमन का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास लंबित है। जिले के अधिकारी किसी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई कर सकते हैं लेकिन पूरे बाजार को सील नहीं कर सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह