लाइव न्यूज़ :

मृत किसान के नाम पर खाद का पैसा हड़पने के मामले तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश

By भाषा | Updated: March 24, 2021 22:54 IST

Open in App

जींद, 24 मार्च हरियाणा के जींद जिले में मृत किसान को जिंदा दिखा कर कर्मचारियों द्वारा खाद हड़पने के आरोप में सहायक रजिस्ट्रार जितेंद्र कौशिक ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

कौशिक ने कर्मचारियों से गबन की गई राशि 18 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूलने के अलावा उनपर प्राथमिकी के लिए रोहतक के उप रजिस्ट्रार को पत्र भी लिखा है।

संडील निवासी मृतक किसान मेवा सिंह के बेटे बिजेंद्र सिंह ने सहायक रजिस्ट्रार कौशिक को दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता का 15 जुलाई 2013 को निधन हो गया था लेकिन कर्मचारियों ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर उसके पिता के अलग-अलग तरीके से हस्ताक्षर कर 18 जुलाई 2013 को 12375 रुपये तथा 24 जुलाई 2013 को 4878 रुपये का खाद निकाला था।

कौशिक ने बताया कि मृत किसान के नाम पर खाद के रूप में रुपये हड़पने के मामले में पैक्स के पूर्व प्रबधंक रामपाल राणा, मदनलाल तथा सुभाष समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण