लाइव न्यूज़ :

मंत्री जितेंद्र आव्हाड की बेटी के खिलाफ फेक न्यूज छापने का मामला, दो पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

By भाषा | Updated: April 16, 2020 21:18 IST

महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र आव्हाड की बेटी के स्पेन से लौटने के दौरान कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की कथित तौर पर झूठी खबर चलाने वाले की वजह से एक समाचार चैनल के संवाददाता और एंकर के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देऐसे समय में जब कोरोना वायरस महामारी लेकर डर का माहौल है तो ‘फर्जी और दहशत फैलाने वाली’ खबरों का प्रसारण करना गलत है।कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज के नाम का खुलासा नहीं करने की आचार संहिता का उल्लंघन किया गया।

मुंबई:महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि राज्य के मंत्री जितेंद्र आव्हाड की बेटी के स्पेन से लौटने के दौरान कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की कथित तौर पर झूठी खबर चलाने वाले एक समाचार चैनल के संवाददाता और समाचार प्रस्तोता (एंकर) के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है। हालांकि, देशमुख ने संबद्ध समाचार चैनल का नाम नहीं बताया। 

देशमुख ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि इस प्रक्रिया में कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज के नाम का खुलासा नहीं करने की आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। उन्होंने कहा कि चैनल ने यह जानबूझकर किया और यह गैर जिम्मेदारी भरा गंभीर मामला है।

देशमुख ने कहा कि ऐसे समय में जब कोरोना वायरस महामारी लेकर डर का माहौल है तो ‘फर्जी और दहशत फैलाने वाली’ खबरों का प्रसारण करना गलत है। हाल ही में आवास मंत्री आव्हाड ने एक पुलिस अधिकारी से बातचीत की थी, जो बाद में संक्रमित पाया गया। मंत्री ने एहतियात के तौर पर खुद को पृथक कर लिया था। बुधवार को उन्होंने बताया कि उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई और वह स्वस्थ हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरे सरकारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं