लाइव न्यूज़ :

वसंत विहार के धार्मिक स्थलों के प्रमुखों को दिशा-निर्देशों का पालन करने संबंधी आदेश रद्द

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई दिल्ली में वसंत विहार के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) ने मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर और गुरुद्वारे के प्रमुखों को डीडीएमए के दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने संबंधी आदेश मंगलवार को रद्द कर दिया, जिसमें किसी भी धार्मिक स्थल में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा 10 जुलाई को जारी ताजा आदेशों के मुताबिक, '' धार्मिक स्थलों को खुले रहने की अनुमति रहेगी लेकिन श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।''

वसंत विहार के एसडीएम अंकुर प्रकाश मेशराम द्वारा सोमवार को मंदिरों, मस्जिदों, गिरजाघरों और गुरुद्वारों के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए गए। सभी के लिए जारी एक जैसे आदेश में कहा गया, '' किसी भी उल्लंघन की दशा में संबंधित धार्मिक स्थलों के अधिकारियों के साथ ही व्यक्ति के खिलाफ सख्त दंडात्मक अथवा आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।''

एसडीएम ने नए आदेश में कहा, '' यह सूचित किया जाता है कि उक्त चारों आदेश वापस ले लिए गए हैं। कोविड उपयुक्त व्यवहार के लिए कृप्या डीडीएमए का 10 जुलाई 2021 का संलग्न हालिया आदेश प्राप्त करें।''

इससे पहले दिन में एसडीएम के आदेश में केवल गुरुद्वारों का ही जिक्र होने को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने केवल गुरुद्वारों का उल्लेख करने को लेकर सवाल खड़ा किए। इसके कुछ ही घंटे बाद आदेश रद्द होने की जानकारी सामने आयी।

सिरसा ने ट्वीट किया, '' अंकुर प्रकाश का परिपत्र पढ़कर अंचभित हूं जोकि सभी धार्मिक स्थलों को लेकर चिंता जाहिर करता है लेकिन केवल गुरुद्वारों को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने का जिक्र किया गया है। अन्य धार्मिक स्थलों का खासकर उल्लेख क्यों नहीं किया गया? गुरुद्वारों के अध्यक्षों/सचिवों और सेवादारों के लिए ऐसे सख्त लहजे का उपयोग क्यों?''

उन्होंने कहा, '' हम डीडीएमए के इस भेदभावपूर्ण रवैये की निंदा करते हैं। या तो इस आदेश को रद्द किया जाए अथवा परिपत्र में सभी धार्मिक स्थलों का उल्लेख किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग