लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में ट्रक की चपेट में आने से नारंगी व्यापारी की मौत

By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:31 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 24 नवंबर झालावाड़ जिले के झालरापाटन में थोक बाजार जा रहे कोलकाता के एक नारंगी व्यापारी की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

झालरापाटन पुलिस थाने के उप निरीक्षक राधा किशन ने बताया कि मृतक की पहचान कोलकाता निवासी नमोनारायण रॉय (56) के रूप में हुई है। वह ग्रोथ सेंटर के थोक बाजार में थोक में नारंगी खरीदने आए थे।

उप निरीक्षक ने बताया कि रॉय मंगलवार दोपहर स्कूटर से बाजार जा रहे थे तभी पीछे से एक ट्रक ने वाहन में टक्कर मार दी और उन्हें रौंदते हुए निकल गया। उन्होंने बताया कि व्यापारी को तत्काल झालावाड़ जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। फरार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद रॉय के कोलकाता से पहुंचे बेटे को शव सौंप दिया गया। आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह