लाइव न्यूज़ :

केरल के दो जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

By भाषा | Updated: October 3, 2021 18:54 IST

Open in App

कोच्चि (केरल), तीन अक्टूबर मूसलाधार बारिश के अनुमान के मद्देनजर केरल के दो जिलों पथनमथिट्टा और इडुक्की में चार अक्टूबर के लिए रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इडुक्की और मलप्पुरम जिलों के लिए पांच अक्टूबर मंगलवार का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दोनों दिनों के अन्य ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, ‘‘केरल तट के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है जो समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में पूर्वी मध्य और आसपास के उत्तर पूर्वी अरब सागर के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।’’

इसके अनुसार, केरल के कई हिस्सों में चार से छह अक्टूबर के बीच अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है, वहीं अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में सक्रिय है और केरल तथा लक्षद्वीप में ज्यादातर जगहों पर बारिश हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो